हे राम, हे राम
जग में साचो तेरो नाम
हे राम, हे राम
तू ही माता, तू ही पिता है
तू ही तो है राधा का श्याम
हे राम, हे राम
तू अन्तर्यामी, सबका स्वामी
तेरे चरणों में चारो धाम
हे राम, हे राम
तू ही बिगाड़े, तू ही सावरें
इस जग के सारे काम
हे राम, हे राम
तू ही जगदाता, विश्वविधाता
तू ही सुबह, तू ही शाम
हे राम, हे राम
जग में साचो तेरो नाम
हे राम, हे राम
Credit: Song - Hey Ram Hey Ram Shree Ram Dhun
Album - Hey Ram Hey Ram
Artist - Jagjit Singh
Music Director - Jagjit Singh
Lyricist - Sudarshan Faakir
No comments:
Post a Comment