Tuesday, June 28, 2011

Swarag ki Sidhi

  •  मारना चाहते हो तो बुरी इच्छाओं  को  मरो |
  • जितना चाहते हो तो क्रोध और त्रिछ्नाओं को जीतो |
  • खांना चाहते हो तो क्रोध को खाओ |
  • पीना चाहते हो तो इश्वर भक्ति का शर्बत पीओ |
  • पहिनना चाहते हो तो नेकी का जामा पहनो |
  • देना चाहते हो तो नीची निगाह करके दो और भूल जाओ |
  • लेना चाहते हो तो माता पिता और गुरु का आशीर्वाद लो |
  • जाना चाहते हो तो सत्संगों एवं स्वास्थ्यप्रद स्थानों पर जाओ |
  • आना चाहते हो तो दुखियों की सहायता को आओ |
  • छोड़ना चाहते हो तो पाप, घमण्ड और अत्याचार  को छोड़ो |
  • बोलना चाहते हो तो सत्य और मीठे वचन बोलो |
  • बनाना चाहते हो तो धर्मशाला, पाठशाला, कुएँ और तलाब बनाओ |
  • खरीदना चाहते हो तो प्रेम का सोदा खरीदो |
  • तोलना चाहते हो तोबात को तोलो |
  • देखना चाहते हो तो अपनी बुराई को देखो |
  • सुनना चाहते हो तो इश्वर की प्रशंसा और दुखियों की पुकार को सुनो |
  • भागना चाहते हो तो पराई निन्दा और पराई  स्त्रियों से भागो |
नोट :  यदि इतने कामों से सुख, शांति और अन्त में स्वर्ग न मिले तो भगवान के दरबार में अपील कीजिए \ आपकी अवश्य जीत होगी ||

No comments:

Post a Comment