शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ,
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
पग पग ठोकर खाऊं,
चल ना पाऊं, कैसे आऊं मैं दर तेरे ॥
हाथ पकड़ ले हाथ बढ़ा दे,
अपने मंदिर तक पहुंचा दे ।
सर पर दुःख की रैना, नाही चैना,
प्यासे नैना दर्शन के ॥
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
जग में जिसका नाम है जीवन,
इक युग है संग्राम है जीवन ।
तेरा नाम पुकारा, दुःख का मारा,
हारा माँ इस जीवन से ॥
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
तेरे द्वारे जो भी आया,
उसने जो माँगा वो पाया ।
मैं भी तेरा सवाली,
शक्तिशाली शेरों वाली माँ जगदम्बे ॥
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ ।
Credit:
Film: Ashanti (1982)
Song: Shakti De Maa
Singers: Chandrashekhar Gadgil
Lyrics: Anand Bakshi
Music Director: R D Burman