Showing posts with label Lyrics. Show all posts
Showing posts with label Lyrics. Show all posts

Thursday, December 11, 2025

मेरे मन के अंध तमस में (Antardhwani)

 

मेरे मन के अंध तमस में, ज्योतिर्मय उतारो

जय जय माँ, जय जय माँ

कहाँ यहाँ देवों का नंदन,

मलयाचल का अभिनव चन्दन

मेरे उर के उजड़े वन में करुणामयी विचरो

मेरे मन के अंध तमस में, ज्योतिर्मय उतारो

 

नहीं कहीं कुछ मुझ में सुन्दर,

काजल सा काला यह अंतर

प्राणों के गहरे गह्वर में ममता मई विहरो

मेरे मन के अंध तमस में, ज्योतिर्मय उतारो

जय जय माँ, जय जय माँ

Tuesday, December 9, 2025

आजा अम्बिके आजा अम्बिके(Aaja Ambike)

 

आजा अम्बिके आजा अम्बिके

कर लइए माँ पुत गल्लां जमाने कोलों लुक छुप के

किसे नु नीं दसनी

 किसे नु नीं माँ,

जय हो आजा अम्बिके कर लईए मां पुत गल्लां……

 

चल माईए चल पर्वत उते 

पर्वत उते शीतल रुते 

पत्थरां उत्ते बह लईए अपनी 

कह लइये,

 किसे नु नीं दसनी 

आजा अम्बिके कर लईए

 

चल माइए चल बोड़ी कंडे

जित्थे कुदरत अमृत वंडे

सारी थकावट ले जाएगी

ठण्ड कलेजे पे जाएगी

आजा अम्बिके कर लईए-

 

चल चलिए माँ गुफा दे अन्दर 

जिस थां तेरा सोहणा मन्दिर 

चोला बसन्ती रंग लवांगा

नाम दी मस्ती मंग लवांगा

किसे नु नीं दसनी माँ-3

आजा अम्बिके कर लईये मां पुत्त गल्ला 

 

चल माइये जित्थे कोई न आवे

शीशे विच कोई फेर न पावे

देख के कोई होकां भरे न

किसे नु नीं दसनी, माँ

 

आजा अम्बिके कर लईए माँ पुत गल्ला 

आज अम्बिके कर लईए मां पूत गल्ला,

जमाने कोलों लुक छुप के 

 

Monday, December 8, 2025

सावन की बरसे बदरिया(Sawan ki barse badariya)

 

सावन की बरसे बदरिया, माँ की भीगी चुनरिया ll
भीगी चुनरिया माँ की, भीगी चुनरिया ll
सावन की बरसे बदरिया


लाल चोला मईया का, चम चम चमके
माथे की बिंदिया भी, दम दम दमके ll
हाथों में झलके मुंदरिया, माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरिया

छाई हरियाली झूमे, अम्बुआ की डाली
हो के मतवाली कुके, कोयलिया काली ll
बादल में कड़के बिजूरिया, माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरिया


उँचा भवन तेरा, उँचा है डेरा
कैसे चढ़ूँ पावों, फिसले है मेरा ll
टेढ़ी-मेढ़ी है डगरिया, माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरिया ||


काली घटा पानी, भर भर के लाई
झूला झूले, वैष्णो माई ll
चँचल पे माँ की नज़रिया, माँ की भीगी चुनरिया

सावन की बरसे बदरियामाँ की भीगी चुनरिया ll

भीगी चुनरिया माँ कीभीगी चुनरिया ll
सावन की बरसे बदरिया


अंबे चरण कमल है तेरे(Ambey Charan kamal hai tere)

 

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

हम भौरे है जन्म जन्म के

हम भौरे है जन्म जन्म के

निस दिन देते फेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

 

तू धरती जग पालन करती

अंबर का आधार है तू

सब सच झूठे सब दुख झूठे

इस जीवन का सार है तू

तू सत्यम तू शिवम सुंदरम

तू सत्यम तू शिवम सुंदरम

हम सब चपल चतेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

                                    ओस में आंसू फूल में

श्रद्धा अंतर में लेकर उजियारे

तेरे चरण में नत मस्तक

नभ के सूरज चाँद सितारे

हम ने तेरी मुस्कानो में

हम ने तेरी मुस्कानो में

देखे मधुर सवेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

जय जय माँ जय जय माँ

जय जय माँ जय जय माँ


Credit:
 
Album: Maa
Singer & Composer: Jagjit Singh
Lyrics by: Members Of Sri Aurbindo Society Pondicherry


Wednesday, December 3, 2025

DURGA STUTI

 

भगवती भगवान की भक्ति करो परवान तुम।

अम्बे कर दो अमर जिस पर हो जायो मेहरबान तुम।

काली काल के पंजे से तुम ही सबको बचाना आकर।

गौरी गोदी में बिठाना सबको अपने बालक जान कर।

चिन्तपूर्णी चिंता दूर हमारी तुम करती रहो।

लक्ष्मी लाखों भंडारे तुम हम सबके भरती रहो।

 

नैना देवी नैनो की शक्ति को तुम सबकी बड़ा देना।

वैष्णो माँ विषय विकारो से भी तुम हम सबको बचा लेना।

मंगल,सुमंगल सदा सबका करना भवन दरबार में।

चण्डिका चढ़ती रहे हमारी कला इस संसार में।

 

भद्र काली,भद्र पुरुषो से मिलना तुम सदा।

ज्वाला जलन ईर्ष्या वश यह मिटाना करके कृपा।

चामुण्डा तुम हम सब पर अपनी दया दृष्टि करो।

भवानी मां इज्जत व सुख-शांति व सम्पति से भंडारे हम सबके भरो।



credit: D

DURGA STUTI SINGING BY NARENDER CHANCHAL,

BHAGWATI BHAGWAN KI

Monday, December 1, 2025

शक्ति दे माँ (Shakti de Maa)

 

शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ

शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ
पग पग ठोकर खाऊं

चल ना पाऊं, कैसे आऊं मैं दर तेरे

हाथ पकड़ ले हाथ बढ़ा दे

अपने मंदिर तक पहुंचा दे
सर पर दुःख की रैना, नाही चैना,  

प्यासे नैना दर्शन के
शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ 


जग में जिसका नाम है जीवन,

इक युग है संग्राम है जीवन
तेरा नाम पुकारा, दुःख का मारा

हारा माँ इस जीवन से

शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ 

तेरे द्वारे जो भी आया,

उसने जो माँगा वो पाया
मैं भी तेरा सवाली

शक्तिशाली शेरों वाली माँ जगदम्बे

शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ 

शक्ति दे माँ शक्ति दे माँ 


Credit: 
Film: Ashanti (1982)
Song: Shakti De Maa
Singers: Chandrashekhar Gadgil
Lyrics: Anand Bakshi
Music Director: R D Burman

Sunday, November 30, 2025

जय दुर्गा महारानी की(Jai Durga Maharani)

 जय जयकार करो माता की,

आओ शरण भवानी की

एक बार फिर प्रेम से बोलो

जय दुर्गा महारानी की

जय दुर्गा महारानी की

 

पहली देवी शैलपुत्री है किये बैल की सवारी

चंद्रमा माथे पर सोहे

सुन्दर रूप मनोहारी

सुन्दर रूप मनोहारी

लिए कमण्डल फूल कमल के

और रुद्राक्षो की माला

हुई दूसरी ब्रह्मचारिणी

करे जगत में उजियाला

करे जगत में उजियाला

पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल

देवि चंद्रघंटा माता

इनके सुमिरण से निर्बल भी

बैरी पर है जय पाता

बैरी पर है जय पाता

जय जयकार करो माता की,

आओ शरण भवानी की

एक बार फिर प्रेम से बोलो

जय दुर्गा महारानी की

जय दुर्गा महारानी की

 

चौथी देवी कूष्मांडा है इनकी लीला है न्यारी

अमृत भरा कलश है कर में

किये बाघ की सवारी

किये बाघ की सवारी

कर में कमल सिंह पर सिहासन

सब का शुभ करने वाली

मंगलमयी स्कन्दमाता माता है

जग का दुःख हरने वाली

जग का दुःख हरने वाली

 

मुनि कात्यान की ये कन्या

है सबकी कात्यानी माँ

दानवता की शत्रु और

मानवता की सुखदायिनी माँ

मानवता की सुखदायिनी माँ

 

जय जयकार करो माता की,

आओ शरण भवानी की

एक बार फिर प्रेम से बोलो

जय दुर्गा महारानी की

जय दुर्गा महारानी की

यही कालरात्रि देवी है महाप्रलय ढाने वाली

सब प्राणी के खाने वाले

काल को भी खाने वाली

काल को भी खाने वाली

श्वेत बैल है वाहन जिनका

तन पर श्वेतांबर भाता

यही महागौरी देवी है

सबकी जगदम्बा माता

सबकी जगदम्बा माता

 

शंख-चक्र और गदा पदम्

कर में धारण करने वाली

यही सिद्धिदात्री माता है

रिद्धि सिद्धि देने वाली

रिद्धि सिद्धि देने वाली

जय जयकार करो माता की,

आओ शरण भवानी की

एक बार फिर प्रेम से बोलो

जय दुर्गा महारानी की

जय दुर्गा महारानी की 





Credit: chitragupt
r.c.pandy
s.n.tripathi