Monday, December 8, 2025

अंबे चरण कमल है तेरे(Ambey Charan kamal hai tere)

 

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

हम भौरे है जन्म जन्म के

हम भौरे है जन्म जन्म के

निस दिन देते फेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

 

तू धरती जग पालन करती

अंबर का आधार है तू

सब सच झूठे सब दुख झूठे

इस जीवन का सार है तू

तू सत्यम तू शिवम सुंदरम

तू सत्यम तू शिवम सुंदरम

हम सब चपल चतेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

                                    ओस में आंसू फूल में

श्रद्धा अंतर में लेकर उजियारे

तेरे चरण में नत मस्तक

नभ के सूरज चाँद सितारे

हम ने तेरी मुस्कानो में

हम ने तेरी मुस्कानो में

देखे मधुर सवेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

अंबे चरण कमल है तेरे

जय जय माँ जय जय माँ

जय जय माँ जय जय माँ


Credit:
 
Album: Maa
Singer & Composer: Jagjit Singh
Lyrics by: Members Of Sri Aurbindo Society Pondicherry


Wednesday, December 3, 2025

DURGA STUTI

 

भगवती भगवान की भक्ति करो परवान तुम।

अम्बे कर दो अमर जिस पर हो जायो मेहरबान तुम।

काली काल के पंजे से तुम ही सबको बचाना आकर।

गौरी गोदी में बिठाना सबको अपने बालक जान कर।

चिन्तपूर्णी चिंता दूर हमारी तुम करती रहो।

लक्ष्मी लाखों भंडारे तुम हम सबके भरती रहो।

 

नैना देवी नैनो की शक्ति को तुम सबकी बड़ा देना।

वैष्णो माँ विषय विकारो से भी तुम हम सबको बचा लेना।

मंगल,सुमंगल सदा सबका करना भवन दरबार में।

चण्डिका चढ़ती रहे हमारी कला इस संसार में।

 

भद्र काली,भद्र पुरुषो से मिलना तुम सदा।

ज्वाला जलन ईर्ष्या वश यह मिटाना करके कृपा।

चामुण्डा तुम हम सब पर अपनी दया दृष्टि करो।

भवानी मां इज्जत व सुख-शांति व सम्पति से भंडारे हम सबके भरो।



credit: D

DURGA STUTI SINGING BY NARENDER CHANCHAL,

BHAGWATI BHAGWAN KI